फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में होगा निकाय चुनाव: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम-एसएसपी ने किया नामांकन स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। तो वहीं प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों को तेज करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसडीएम बिल्सी महिपाल सिंह और सीओ सुनील कुमार ने इस्लामनगर, बिल्सी नामांकन, मतगणना स्थलों का जायजा लिया। डीएम ने सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद बदायूं, ककराला, नगर पंचायत सखानू, गुलड़िया और कुंवरगांव के नामांकन मंडी समिति बदायूं में होंगे और वहीं से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नगर पालिका परिषद उझानी और नगर पंचायत कछला के नामांकन मंडी समिति उझानी के गेट नंबर चार के पास बनी नई दुकानों में होगा और वहीं से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। नगर पालिका परिषद सहसवान, नगर पंचायत दहगवां के नामांकन सहसवान में होंगे। राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान से पेेलिंग पार्टियां रवाना होंगीं और लौटकर वहीं आएंगीं। तो नगर पालिका परिषद बिल्सी, नगर पंचायत रुदायन और इस्लामनगर के नामांकन बिल्सी में होंगे। नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पंचायत वजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज औरमुड़िया धुरेकी के नामांकन बिसौली तहसील में होंगे। नगर पालिका परिषद दातागंज, नगर पंचायत अलापुर, उसहैत और उसावां के नामांकन संतोष कुमार मैमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में होंगे। कड़ी निगरानी में चुनाव होगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें