फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का ताज बचेगा या सपा की लाज...फैसला आज

Wed, 08 Apr 2015 11:48 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय के उप निर्वाचन की मतगणना नौ अप्रैल को मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में कराई जाएगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव और वजीरगंज और सैदपुर के एक-एक वार्ड को हुए उपचुनाव के बाद मतगणना के परिणाम नौ अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे। इसके  लिए मंडी कैंपस में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। इनमें मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी फातिमा रजा और भाजपा की दीपमाला गोयल के बीच सिमटकर रह गया। भाजपा ने सपा पर फर्जी वोटिंग के गंभीर आरोप लगाकर मतगणना के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। दरअसल, भाजपा के ओम प्रकाश मथुरिया के निधन के बाद यह कुर्सी खाली हुई थी। इसलिए भाजपा ने ताज बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर चुनाव मैदान में संघर्ष किया था। वहीं, सपा अपनी लाज बचाने के लिए इस चुनाव मैदान में रही। फातिमा रजा का यह दूसरा चुनाव था। इससे पूर्व में वह ओम प्रकाश मथुरिया के मुकाबले चुनाव में हार गई थीं।      
बुधवार को जिलाधिकारी शंभूनाथ, सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा और एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मतगणना के लिए लगाए गए गणना पर्यवेक्षकों एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्तर के गणना सहायकों को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने निर्देश दिए कि पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी। किसी भी चुनाव अभिकर्ता अथवा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को बिना पास के अंदर प्रवेश नहीं कराया जाएगा। मोबाइल, कैलकुलेटर पर प्रतिबंध रहेगा। बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, माचिस ज्वलनशील आदि मतगणना कैंपस में नहीं ले जाई जा सकेगी।
विज्ञापन

मतगणना कार्मिक स्ट्रांग रूम से बैलेट बाक्स आने के पश्चात यह सुनश्चित कर लें कि वह मत पेटिका उसी बूथ की है, जिसकी उन्हें गणना करनी है। उन्होंने कहा कि मतों की गणना बूथवार होगी। मत पेटिका खोलने के बाद मतों की 50-50 की गड्डी तैयार करने के पश्चात प्रत्याशीवार गणना की जाएगी। सभी 30 गणना टेबलों से परिणाम आने के बाद एक चक्र पूरा होगा। संपूर्ण मतगणना सात चक्रों में कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारी प्रात: 7.00 बजे मतगणना परिसर मंडी समिति में अवश्य पहुंच जाएं। निश्चित समय से न पहुंचने वाले कार्मिकों के स्थान पर रिजर्व कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। देर से पहुंचने वालों को अनुपस्थित मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि मत पेटिका की सील तोड़ने से पूर्व और मतपत्र निकालने के बाद गणना एजेंटों को अवश्य दिखाया जाए। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि सभी मतगणना कार्मिक निश्चित समय पर पहुंचकर अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित आरओ को अवश्य अवगत कराएं। आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह ने विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण देते हुए गिने जा चुके मतों को विभिन्न प्रपत्रों में दर्ज करने सहित अन्य सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
00000000000000000
सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी मतगणना
मतगणना के लिए 40 पर्यवेक्षक और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्तर के 40-40 गणना सहायक लगाए गए हैं।  कुल 160 कर्मचारियों को गणना के लिए लगाया गया है। गणना कार्य प्रात: 8.00 बजे से शुरू होगा।
0000000000
अनुपस्थित के खिलाफ होगी एफआईआर
मतगणना प्रशिक्षण में ब्लाक समरेर के ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र अनुपस्थित रहे। उनके विरुद्ध एफआईआर सहित निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
000000000
ऑब्जर्वर समेत अधिकारियों ने किया दौरा
ऑब्जर्वर प्रभाकर शर्मा, डीएम शंभूनाथ, एडीएम प्रशासन/अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को स्थानीय मंडी समिति पहुंचकर नगर निकाय के उप निर्वाचन की मतगणना कराने के लिए बनाए जा रहे मतगणना हाल एवं बेरीकेटिंग आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेडिंग का कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताते हुए और अधिक कर्मचारी लगाकर कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गणना एजेंट जिस स्थान पर बैठेंगे उस ओर की बैरीकेडिंग की मजबूती पर विशेष ध्यान देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को जाली भी लगाई जाए। उन्होंने साउंड, लाइट, पंखे आदि व्यवस्थाओं को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

000000000000000
मतगणना पूर्व तक मतदान प्रतिशत में संदेह
मतदान के बाद सेक्टरवार मतदान और प्रतिशत निकाला गया। जिस पर अधिकारियों को अभी तक शंकाएं हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अभी मतदान का सही प्रतिशत न हासिल हो पाने के कारण चुनाव आयोग को जो सूचना भेजी जानी चाहिए थी। बुधवार को देर शाम तक आयोग को सूचना नहीं भेजी जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें