फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकरी लगवाने के नाम पर पालिका लिपिक ने लिए रुपये, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका में तैनात लिपिक सुमित सिंह पर नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने के मामले में पालिकाध्यक्ष ने उनको निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनके निलंबित करते हुए कार्यालय से अटैच किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लोटनपुरा निवासी छोटी पत्नी स्वर्गीय अंगनलाल ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने शिकायत की थी। इस पर पालिकाध्यक्ष ने राजस्व लिपिक व नजूल लिपिक की कमेटी गठित की। इसके बाद टीम की ओर से इस प्रकरण की जांच की गई। टीम ने पाया कि कन्जरवेंसी लिपिक सुमित सिंह की ओर से नौकरी लगवाने के नाम पर पीड़ित से 25 हजार रुपये लिए गए थे। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने लिपिक को निलंबित कर दिया है।
उधर, जांच में मामला खुलने के बाद में लिपिक सुमित ने पीड़ित को 25 हजार रुपये लौटा दिए। अग्रिम आदेशों तक लिपिक महेश बाबू को कन्जरवेंसी लिपिक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें