युवजन सभा ने गरीबों को बांटे लंच पैकेट
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के जन्मदिन पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नवनीत गुप्ता ने गरीबों को लंच पैकेटों का वितरण किया। वहीं कैंप कार्यालय पर हुई गोष्ठी में राकेश सिंह, धु्रवदेव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल कश्यप, संजू बत्रा, राजेश कुमार, अवनीश सिंह, निहीत वैश्य आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। सपा विधानसभा क्षेत्र के सचिव गोपाल के आवास पर सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पांच किलोग्राम की केक को काटकर आतिशबाजी छोड़ी। इस मौके पर संजीव , उरमान सिंह यादव, महाराज सिंह, सुधीर गुप्ता, अंकित गुप्ता, रईस अहमद, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे। वहीं हाजी अजमल खां के आवास पर अकरम कुरैशी, ललित गिरि, सोमेंद्र माहेश्वरी, उमर अब्बासी, इकराम कुरैशी आदि ने जन्मदिन मनाया।
बिसौली। सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने केक काटकर और आतिशबाजी छुड़ाकर मनाया। इस मौके पर वार्ड मेंबर मितुल वाष्र्णेय, विनीत, राशिद मंसूरी, बाबू नसरीन, महेश मौर्य, हाजी बाबू, रियासत कुरैशी आदि ने मनाया। कस्बा मुडिय़ाधुरेकी में ब्लाक प्रमुख वीर सिंह यादव एवं जिला पंचायत सदस्य अंकुर यादव ने केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर महावीर यादव, सोपाली यादव, दुष्यंत यादव, गौरव साहनी, काजी शाहनवाज, हरीश यादव, इजहार खां आदि मौजूद रहे।
इस्लामनगर। कस्बे में सपा प्रमुख का जन्मदिन जिला कोषाध्यक्ष हितेंद्र शंखधार, हाजी विकारुद्दीन, गफ्फार सिद्दीकी, मनवीर यादव, रूपेंद्र गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, संजीव यादव, गुड्डू सिद्दीकी ने केक काटकर मनाया। कुंवरगांव। सपा सुप्रीमो का जन्मदिन राहुल पवार और अरविंद पवार ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।