पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस
मजहबे इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद की यौमे पैदाइश का उत्सव जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर जुलूसे मोहम्मदी शहर की जामा मस्जिद से शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। शहर में तमाम स्थानों पर जुलूस का स्वागत फूलों की बारिश करके किया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को तमाम लोगों ने रास्ते में खाने-पीने की वस्तुएं वितरित की गईं।
जुलूस मेें सरकार की आमद मरहबा, नारा-ए-तकवीर अल्लाह-हु-अकबर, नारा-ए-रिसालत या रसूल अल्लाह की सदाओं से शहर गूंज उठा। इसमें श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने फरहत सिद्दीकी, साहबे आलम, ताबिश अंसारी, मेराज आलम के साथ शिकरत की। जुलूसे मोहम्मदी का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन शफी अहमद खां, नरेश गुप्ता, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव सरताज अली, जिला पंचायत सदस्य डॉ. शकील अहमद, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां सहित तमाम लोगों ने किया।
मदरसा गुलेमाने रसूल से निकाला गया जुलूस
सहसवान। ईद मीलादुन्नवी जुलूस नगर के मदरसा गुलेमाने रसूल से निकाला गया, जो शहबाजपुर चौक बाजार में समाप्त हो गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीर युसुफ अली उर्फ मुन्नू मियां, बाबर मियां, खलीक अहमद खां, हाफिज इरफान, बासित अली, हाजी निहालउद्दीन आदि मौजूद रहे।
बिसौली। प्यारे नबी की यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूसे मोहम्मदी में इस्लामी परचम के साथ तिरंगा लहराते हुए सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद करते हुए अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान चैयरमैन अबरार अहमद, काजी शाहनवाज, गुलाम एम रजा, हाफिज शादाब रजा उवैसी, मौलाना इफ्तेखार अशरफी, हाफिज शरीफ रजा अजहरी, हाफिज अब्दुल कदीर नूरी मौजूद रहे। अकीदंतमंद ने जुलूस का जगह-जगह फूलों की बारिश कर खैरमकदम किया। तहसील क्षेत्र के कस्बा फैजगंज बैहटा, ग्राम संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, नवीगंज, पंपगांव, खजुरिया, दूंदपुर आदि गांव में जुलूसे मुहम्मदी अमन और शांति के साथ मनाया गया। इस मौके युवा सपा नेता राशिद मंसूरी, काजी शहनवाज खां, अनवार अहमद नन्हे सैफी, अनीस अहमद सैफी, शफीक फारूकी, शेर मोहम्मद सिद्दीकी, शहंशाह, अनीस फारूकी, छोटू आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। नगर मेें ईद मीलादुन्नबी का जुलूस मोहल्ला दो कादरी पब्लिक स्कूल से शुरू कर थाना रोड होकर कोठी मस्जिद तक निकाला गया। कोठी मस्जिद को झालरों से सजाया गया। जुलूस में वली मोहम्मद, बन्ने मियां फरीदी, हाजी अजमल खां, नईम अब्बासी, आबिद गोरी, अजमद खां, अब्दुल रहीस, अकरम कुरैशी, रहीस अहमद, अलीजान अब्बासी, जहीर अहमद, शाही इमाम आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के ग्राम धनौली, खैरी, सिरासौल, बेहटा गुंसाईं, धनौली में इरशाद मलिक, हाजी सखावत, जाबिर मलिक, समीम मलिक आदि मौजूद रहे।
उझानी। जामा मस्जिद के पेश इमाम के नेतृत्व में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया, जिसका समापन नवाब अब्दुल्ला के मकबरे के पास हुआ। इस मौके पर हाजी मुर्सरत बिट्टन अली उर्फ बिट्टन, डॉ. नईमउद्दीन, डॉ. हवीब अहमद, डॉ. वसीमउद्दीन, जमशेद सादिक, अखलाक अहमद, परवेज अहमद, छोटे कुरैशी, असलम पहलवान, जमीर खां आदि मौजूद रहे।
अलापुर। बारावफात का जुलूस शान-ओ-शौकत से निकाला गया। काजी-ए-अलापुर यूनुस अली के नेतृव में जुलूस-ए-मोहम्मदी नगर की जामा मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला नगला से होता हुआ ककराला रोड से होता हुआ मोहल्ला अंसारी से होते हुए एमएफ हाईवे से ककराला रोड जामा मस्जिद पर समापन हो गया। इस दौरान काजी मोहम्मद रिजवान, चेयरमैन हाजी शकीलउद्दीन समेत तमाम लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
सैदपुर। अंजुमन शादात मोहल्ला खेड़ा से जुलूस निकाला गया, जिसका स्वागत कई स्थानों पर हुआ। इस दौरान इमाम सैयद वाकिफ अली, शाहिद, अनवर अली, चेयरमैन इशरत अली खां, विकार खां, फैसल खां आदि मौजूद रहे।
दहगवां। ईद मीलादुन्नवी पर कस्बे की जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। इसमें इमाम हजरत सद्दाम हुसैन कादरी, हाफिज वसीम अहमद कुरैशी, मौलाना सगीर अहमद कादरी, मौलाना रफीक अहमद कादरी मौजूद रहे। जरीफनगर क्षेत्र से जुलूस में मंयक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, सुनील यादव, जफर अली सैफी, शानू चौधरी, तौसीफ अहमद, तौफान सिंह, गफ्फार सैफी आदि लोग मौजूद रहे।
ककराला। मीलादुन्नबी का जुलूस ज्यारत शरीफ से जुलूस मौलाना रिफाकत नईमी मुफ्ती, फहीम अजहरी, हाफिज रजी अहमद खां, हाफिज मुस्तकीम, चेयरमैन महबूब सकलैनी, हामिद अली खां राजपूत, जमीरुल इंजीनियर, हाफिज जमीर, हाफिज कमर, हाफिज साबिर, हाजी असगर खां, अकमल खां आदि मौजूद रहे।
आकर्षक रही साज-सज्जा
वजीरगंज। मदरसा इस्लामिया स्कूल ईद मीलादुन्नबी का आकर्षक साज-सज्जा से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के रास्ते पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही चौराहों तिराहों पर लंगर, चाय, शरबत, हलवा, खीर बिस्किट आदि वितरित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन उमर कुरैशी हाफिज अबरार अहमद, हाफिज इरशाद मौलाना शमीम खां, मकसूद खां, हिलाल बदायूंनी, डॉ. गुच्छन इरफान, ताहिर अंसारी, सुलेमान अंसारी, आले अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
कादरचौक। क्षेत्र के गांव रमजानपुर, इस्माइलपुर, नूरपुर, बेहटा डंबरनगर, मोहम्मगंज, मुस्कारा, बादुल्लागंज, भमुइया, गौरामई, लोहाठेर, जलालपुर, भदसिया आदि कई गांवों में जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांवों की गलियों को झालरों से सजाया गया।
उसहैत में जुलूसे मोहम्मदी कस्बे के निर्धारित मार्गों से निकाला गया। इसमें हजारों मुस्लिमों ने शिरकत करके मुल्क में अमन और चैन की दुआएं कीं।