फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, राज्यमंत्री का आवास घेरा

Sun, 31 Jan 2016 07:49 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की सालारपुर ब्लाक के पदाधिकारियों ने रोजगार सेवकों के नियमितीकरण और ग्राम प्रधानों द्वारा किए जाने वाले उत्पीडन को रोकने की मांग को लेकर मालवीय आवास में प्रदर्शन किया। साथ ही पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह के आवास का घेराव किया। साथ ही उन्हें ज्ञापन देकर शासन से उन लोगों की मांगे पूरी किए जाने की बात कही।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने कहा कि रोजगार सेवक 11 जनवरी से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि यदि रोजगार सेवकों को नियमित नहीं किया गया तो सरकार को इसका खामियाजा भी भुगतना होगा। ज्ञापन देने वालों में सुधीर सिंह, संतोष सिंह, कल्यान सिंह, गिरीश चंद्र, राघवेंद्र, अतीक, चरन सिंह, इस्माइल, रंजीत, वेदपाल, धर्मवीर, बलवीर, धर्मेंद्र, जोगराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संगठन की सालारपुर ब्लाक ईकाई के पदाधिकारियों ने भी धरना प्रदर्शन जारी रखने का तय किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार, कृष्णपाल, राजकुमार, अनमोल, सुधीर, धर्मवीर, उपदेश, नवाब, जसवंत, आर्येंद्र, फिरासत, करन सिंह, उमेश, पुष्पेंद्र, विक्रम, दिलीप, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें