फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटे की टक्कर में 13 मतों से जीते महीपाल सिंह

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कांटे की टक्कर में 13 मतों से जीते महीपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पवन ने दोबारा महासचिव चुनाव जीत रचा इतिहास 
विज्ञापन

1018 में से 933 मतदाताओं ने किया मतों का प्रयोग 
 यूं तो जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया, लेकिन मतगणना में महिपाल सिंह ने कांटे की टक्कर देते हुए 13 मतों से जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर पवन गुप्ता ने दोबारा जीतकर इतिहास रच डाला, क्योंकि इससे पहले कोई महासचिव का चुनाव दोबारा कोई नहीं जीता। चुनाव की वजह से कचहरी से कलक्ट्रेट तक चुनावी सरगर्मियां सुबह से तेज रहीं। जिला बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने अध्यक्ष महीपाल सिंह एवं महासचिव पवन गुप्ता को जीतने पर बधाई दी। 
जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 20 पदों पर 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1018 मतदाताओं को करना था, जिसमें 933 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्य और संयुक्त सचिव पुस्तकालय का निर्विरोध चयन हो गया। वहीं, अध्यक्ष पद पर महीपाल सिंह 268 वोट पाकर विजयी हुए, जबकि योगेंद्र पाल सिंह को 255, रोहिताश सक्सेना को 228, ब्रजेश चंद्र शर्मा को 126, बृजनंदन शर्मा को 43 और अनिल सक्सेना को केवल पांच मत ही मिले। महासचिव पद पर पवन गुप्ता 480 वोट पाकर 101 मतों से जीते। विजय कुमार सिंह को 379 दूसरे और नेकपाल सिंह कश्यप को 61 वोट मिलने पर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नत्थूलाल वर्मा ने सर्वाधिक 533 वोट पाकर 143 मतों से जीते, जबकि शिवकुमार शर्मा को 390 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने 487 मत पाकर जीत दर्ज की, वहीं सुधीर कश्यप को 437 मत मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अंकित कुमार सक्सेना 393 वोट पाकर 188 मतों से जीत दर्ज की, दूसरे स्थान पर अजय कुमार सिंह सिसौदिया को 205, विपिन सक्सेना को 108, मुनीश शर्मा 84, खुशीराम 68 और वृषभान सिंह को 56 वोट मिले। 
कोषाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार सक्सेना ने 525 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि दिनेश चंद्र को 394 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर जलज यादव ने 481 वोट पाकर जीत हासिल की, वहीं गुरुदयाल को 439 से संतोष करना पड़ा। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह सदस्य चुने गए, जिनमें कौशल गुप्ता 467, पवन कुमार सिंह 429, अमनेश कुमार सिंह 419, मोहम्मद तस्लीम 352, ओमपाल कश्यप 350 और याकूब अली खां 302 मत पाकर शामिल हो गए। वहीं, हिमांशु को 220 और रचित गुप्ता को 184 को मत मिले, इससे वे लोग कार्यकारिणी में शामिल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

------
सात पदाधिकारी चुने गए निर्विरोध 
बदायूं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय राजीव मिश्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रतिभान सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार अनेजा, अजीत कुमार सिंह, प्रताप सिंह और रामवीर सिंह निर्विरोध चुने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें