सांसद ने दस किमी साइकिल चलाकर अपना दमखम भी दिखाया। सपा विधायक एवं पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्य के पति आशुतोष मौर्य ने सभासदों के साथ पालिका गेट पर रैली का स्वागत किया। इससे पहले डा. उमेंद्र गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय, रंजीत वार्ष्णेय, लोकेश बाबू, रईस अहमद, हाजी अमजल खां समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया।
रैली को संबोधित कर रहे सांसद ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा की सरकार बनी तब से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। रैली में नगर अध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, हाजी अजमल खां, नईम अब्बासी, फैजान राईन, शाहनवाज अल्वी, सईद अहमद, दीपक चौहान, ललित गिरि, दीपक वार्ष्णेय, सुधीर सोमानी, बलवीर सिंह, अखिलेश यादव, नरोत्तम सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, स्वाले चौधरी, अमन सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, लोकेश बाबू, सुरेश गुप्ता, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, मनोज कुमार, नवनीत गुप्ता शामिल रहे।
रैली में व्यापारी के पचास हजार उड़ाए
बिल्सी। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर निकाली गई जन जागरण साइकिल रैली में शामिल होने आए एक सर्राफा व्यवसायी की जेब से किसी ने पचास हजार रुपये की नगदी साफ कर दी। सर्राफा व्यवसायी अवधेश कुमार लड्डा और परौली निवासी तहजीब खां सपा की जन जागरण साइकिल रैली में शामिल होने को मुजरिया गए थे। जहां किसी ने अवधेश की जेब से पचास हजार रुपए निकाल लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।