फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्री राम के नारों के साथ निकला संघ का पथ संचलन

Tue, 28 Mar 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पूरे उत्साह के साथ पथ संचलन निकाला गया। संचलन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह केसरिया ध्वज लगाए गए थे। बड़े-बड़े द्वार बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य स्थानों पर बनाए गए द्वारों पर लाउड स्पीकर के जरिये एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्री राम-जय  श्री राम... जैसे नारे गूंजते रहे। पथ संचालन की शुरुआत भोलानाथ धाम से हुई। पथिक चौक, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, नेहरू चौक, लावेला चौक, रजी चौक, सुभाष चौक, टिकटगंज सर्राफा बाजार होते हुए पथ संचलन भोलाधाम लौटकर समाप्त हुआ। दो हजार से ज्यादा गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। सभी हाथ में लाठी लिए ढोल नगाड़ों संग कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। सबसे आगे सुरक्षा वाहिनी, घोषवाहिनी भगवा ध्वज के साथ थी। संचलन प्रारंभ होने से पहले विरुआबाड़ी मंदिर में आयोजित बौद्धिक वर्ग में भगवा ध्वजारोहण किया गया। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक मुनीष कुमार और जिला संघ संचालक सर्वेश पाठक ने माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता मुनीश ने कहा कि संघ की शाखा पावर हाउस के समान है। शहर के सभी चौराहों पर भाजपा महिला मोर्चा समिति, गायत्री परिवार, पतंजलि सेवा केंद्र, बजरंग दल, व्यापार संघ, पंजाबी सेवा समिति, सेवा भारती आदि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में संघ के विभाग प्रचारक उमाकांत, सह विभाग कार्यवाह सत्यप्रकाश, माखनलाल, जगजीवनराम,अंकुर पाराशरी, जोगपाल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, रामप्रकाश, सुनील गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, लालमन, चंदन, गिरीश बाबू, डॉ. सुवेंद्र माहेश्वरी, सतीश माहेश्वरी, राजकुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। सदर विधायक महेश गुप्ता भी गणवेश में पथ संचलन के साथ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें