फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, चार घायल

विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी-जरसैनी मार्ग पर मंगलवार को पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पलटने से पिकअप में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा पुत्र योगेंद्र सिंह अपनी ननिहाल गांव जरसैनी आए हुए थे। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से बिल्सी में कुछ सामान खरीदने आ रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिकअप सवार लोग उत्तराखंड के नानकमत्ता में दर्शन करने के बाद क्षेत्र के गांव ढडूमर जा रहे थे। हादसे में पिकअप में सवार गांव ढडूमर निवासी शकुंतला देवी, शीला देवी, पप्पू और मुकेश कुमार समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बिल्सी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें