फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर गोवंश से टकराई बाइक, व्यापारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर सोमवार की शाम अंबियापुर गांव स्थित एक निजी स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं टाइल्स व्यापारी पवन किशोर माहेश्वरी पुत्र सुशील कुमार सोमवार शाम बैरमई बुजुर्ग स्थित अपने खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कछला-शाहबाद हाईवे पर अंबियापुर गांव के पास एक निजी स्कूल के निकट पहुंचे, तभी अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक सीधे गोवंश से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बाइक सवार के घायल होने की सूचना मिली है। जिसका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल



उझानी। मुजरिया रोड पर मंगलवार पूर्वाह्न अलापुर निवासी जुबैर (21) की बाइक में विपरीत दिशा से निकलकर सड़क दौड़ पड़े नीलगाय ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से जुबैर के सिर में भी चोट लगी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि जुबैर को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें