दातागंज। बरेली मार्ग पर सुखौरा गांव के निकट बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना करके भाग रहा ट्रक चालक कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दातागंज कोतवाली के गांव लालपुर किशोरपुर के धर्म पाल (50) दोपहर 2 बजे बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। सुखोरा गांव के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटनास्थल पर भीड़ जमा होते ही करीब 100 मीटर आगे जाकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। जीवन की आस में धर्मपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समरेर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वेदपाल सिंह ने बताया की पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है और चालक को तलाश किया जा रहा है। संवाद
ट्रैक्टर-ट्राॅली में डीसीएम ने मारी टक्कर तीन घायल
बिनावर। गांव ब्यौर निवासी चंद्रशेखर अपने दो साथियों के साथ बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे बदायूं जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव मालगांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क के किनारे पलट गई। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और दो मजदूर ट्रॉली पर बैठे वह दूर जाकर गिरे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली से दबे तीन लोगों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, डीसीएम चालक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया मामले की सूचना मिली थी जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद