फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने नृत्य पेश कर माताओं का मनमोहा

Sun, 14 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदर्स डे पर न्यू लिटिल एंजिल और वंशीधर अकादमी में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

मातृ दिवस पर रविवार को न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल और वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। बच्चों ने मां को सर्वोपरि बताते हुए उसकी महिमा का गुणगान किया। नृत्य से उन्होंने माताओं का मनमोह लिया।
न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम शुरू होने पर प्रधानाचार्य शशि भार्गव ने बच्चों को मातृशक्ति की परिभाषा समझाई। कहा कि संसार में मां का स्थान सबसे ऊपर है। मां से स्नेह और जो प्यार मिलता है, वैसा कोई दूसरा नहीं दे सकता। प्री नर्सरी से लेकर यूकेजी के बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कुनाल गुप्ता, कार्तिकेय सिंह और मानिक सचदेवा को स्पोर्ट्स में पुरस्कृत किया गया। अनशी ने चेयर रेस में पहला स्थान पाया। इसके अलावा मासिक परीक्षा, अनुशासन और गुडमेनर के लिए कक्षा स्तर पर बच्चों ने पुरस्कार पाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो उनकी माताएं भी झूम उठीं। शिक्षिकाओं में साधना गुप्ता, भावना अग्रवाल, संगीता सोलंकी, गजल अशरफ, शोक, शिल्पी, रिचा, अमिता और समरीन आदि का मौजूद थीं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने मां को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। बच्चों ने मां की महिमा से जुड़े गीत भी सुनाए। प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्य रूपा शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों ने पोस्टर भी बनाए। पोस्टरों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। कार्यक्रम में मोहिनी चौहान, उत्तम शर्मा, राजकुमार, सौरभ, राजेश्वरी, सीमा तोमर, स्वाति शर्मा, शालिनी गेरा, निदा, अनामिका, सोनम, शिल्पी, सीनम, नरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें