फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी दीवार ने ली सास की जान!: बदायूं में भरभराकर गिरा मलबा, बुजुर्ग और बहू भी दबी, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Mon, 02 Feb 2026 09:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या-दो में एक निर्माणाधीन मकान की पुरानी पक्की दीवार गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन
मृतक सास की फाइल फोटो और उसकी बहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या-दो में सोमवार की शाम करीब छह बजे एक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में स्थित पुरानी पक्की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां काम कर रही सास और बहू उसके मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सास की मौत हो गई, जबकि बहू का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या दो निवासी प्रेमवती कश्यप (80) पत्नी छोटेलाल कश्यप अपनी पुत्रवधू अनीता कश्यप पत्नी रवि कश्यप के साथ अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि मकान में निर्माण कार्य के दौरान अचानक पुरानी पक्की दीवार कमजोर होकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही दोनों उसके नीचे दब गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमवती की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बहू अनीता को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें