फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे युवक की उजड़ गई दुनिया, पहले नवजात फिर पत्नी ने तोड़ा दम; झोलाछाप हुआ फरार

Sun, 13 Jul 2025 05:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान

सार

सहसवान कस्बे में एक निजी अस्पताल का मामला बताया जा रहा है। परिजनों ने गलत इंजेक्शन व जबरन प्रसव करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पहुंचने से पहले झोलाछाप भाग गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कस्बे में झोलाछाप ने बिना जांच के ही प्रसूता का प्रसव शुरू कर दिया। जिसमें पहले नवजात की मौत हो गई और आधा घंटे में ही प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह देख झोलाछाप मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को कठोर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया गया। शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू के रहने वाले कय्यूम ने अपनी पत्नी मुस्कान (25) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह करीब चार बजे मोहल्ला मिर्धा टोला स्थित एक झोलाछाप के यहां भर्ती कराया। मौजूद कर्मचारियों व कथित डॉक्टर ने सामान्य प्रसव होने की बात कही। पति का आरोप है कि कुछ ही देर में कर्मचारी ने पत्नी को एक इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। इसके बाद मुस्कान की हालत बिगड़ गई और देखते ही देखते प्रसूता मुस्कान ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

परिजनों ने गलत इलाज व इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को कठोर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया गया और शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जच्चा-बच्चा के शव पोस्टमॉर्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें