फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शुरू होगा जच्चा-बच्चा सुरक्षा अभियान

Tue, 03 Feb 2015 07:28 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल विभिन्न योजनाओं में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियां भी हैं। इसी का आगे बढ़ाते हुए जिले में जच्चा-बच्चा सुरक्षा अभियान को जल्दी ही और गति दी जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी शंभूनाथ की पहल पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

फरवरी में ही इस नए अभियान को शुरू किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से परामर्श के बाद तारीख तय की जाएगी। लखनऊ से फीडबैक लेकर लौटे जिलाधिकारी ने बताया कि तीन महीने के इस खास अभियान में जच्चा-बच्चा सुरक्षा के लिए समय से टीकाकरण विशेष रहेेगा। इसके लिए ऐसी रणनीति तैयार की जाएगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में कोई चूक न हो। जिला स्तर से ग्राम स्तर तक ऐसी कड़ी सृजित की जाएगी जो जच्चा-बच्चा के आहार, टीकाकरण और सहज सुलभ प्रसव तक कामयाब रहे। भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के घेरे में चलने वाले इस अभियान में सामाजिक जागरुकता को भी स्थान दिया जाएगा।

कुपोषण के खिलाफ चल रही
जंग से जुड़ेगा अभियान
पहले से जिले में कुपोषण के लिए चल रहे अभियान से यह नया अभियान जुड़कर चलेगा। जिलाधिकारी से लेकर कमिश्नर तक कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गंभीरता से ले रहे हैं। बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों इस अभियान में जोड़े हैं। जिलास्तरीय अधिकारी भी अति कुपोषित गांवों को गोद ले चुके हैं। कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर जच्चा-बच्चा सुरक्षा अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें