फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस

Mon, 17 Jul 2017 07:42 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस - फोटो : अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस
विज्ञापन
शहर के अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस हो गए हैं। नोटबंदी के बाद से एटीएम में बीच-बीच में कैश की कमी बन रही है। कैश न निकलने से लोग परेशान हैं। उनको भटकना पड़ रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई से पर्याप्त करेंसी नहीं आ रहीं हैं। 
विज्ञापन

इदर, प्राइवेट बैंक के ही कुछ एटीएम में कैश होने का जानकारी पर सुबह से लोग जुट जाते हैं। जिससे कुछ ही घंटों में कैश खत्म होने के बाद फिर दिक्कत खड़ी हो जाती है। शहर के लावेला चौक, इंद्रा चौक, सिविल लाइंस, छह सड़का, रजी चौक आदि स्थानों पर एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम सोमवार को कैशलेस थे। कुछ पर ततो कैश न होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था और कुछ को खराब बताया जा रहा था। इससे कैश निकालने आ रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पिछले साल नवंबर में हुई नोटबंदी के बाद एटीएम में बीच-बीच में कैश की किल्लत बनी हुई है। पिछले दिनों भी एटीएम में कैश नहीं था।
सोमवार को ये रहे एटीएम के हालात
-दोपहर 2 बजे लावेला चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर नो कैश का नोटिस चस्पा लगा था। गार्ड ने बताया कि दो दिन से कैश नहीं आया है। कब तक एटीएम ठीक होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।             
विज्ञापन

- दोपहर 3 बजे लावेला चौराहा  स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कैशलेस था। एटीएम के बाहर पीएनबी का कैश वाहन खड़ा था। बताया गया कि कैश सुबह पड़ा था और दो घंटे में ही खत्म हो गया। 
-दोपहर एक बजे  नगरपालिका रोड पर  स्टैट बैंक और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश रहा। ऐसे में यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। कैश निकालने को लेकर लाइन में लगे लोगों में नोकझोंक भी हुई। दोपहर बाद यहां भी कैश खत्म हो गया।            
कुछ एटीएम पर कैश की किल्लत है। पहले के मुकाबले आरबीआई से कैश कम आ रहा है इसलिए यह समस्या है। कैश की मांग लगातार की गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

-डीके चड्ढा, पीएनबी काउंसलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें