फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अर्जुन तालाब पर 12 से अधिक कुश्तियां हुईं

विज्ञापन
गुलड़िया के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। नगर पंचायत के अर्जुन तालाब के निकट आयोजित कुश्ती दंगल में 12 से अधिक कुश्तियां हुईं। अधिकांश कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। इस लिए इनाम की राशि भी आधी-आधी बांटी गई।
विज्ञापन

पहली 7 हजार रुपये की इनामी कुश्ती सबसे रोमांचक रही। इसमें मुजफ्फरनगर के अर्जुन पहलवान और हाथरस के अरविंद पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ने दांवपेच दिखाए, लेकिन कोई किसी को पछाड़ नहीं सका। यह कुश्ती विवेक गंगवार के सौजन्य से कराई गई।
5100 रुपये की दूसरी इनामी कुश्ती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के पुत्र लवलेश कुमार के सौजन्य से हुई। इसमें शिवनगर के प्रदीप पहलवान और मझारा गांव के सतवीर पहलवान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

तीसरी कुश्ती नीतेश कुमार बबलू की ओर से कराई गई, जिसमें कानपुर के मनीष पहलवान और बरेली के सर्जन पहलवान आमने-सामने रहे। यह भी बराबरी पर छूटी। बराबर छूटी कुश्तियों की इनामी राशि दोनों पहलवानों में आधी-आधी बांट दी गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर उपेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया गया। दंगल की अध्यक्षता मास्टर मानवेंद्र सिंह ने की, संचालन मास्टर प्रेमपाल ने किया। रेफरी वजीरगंज के बिट्टन सिंह पहलवान रहे। इस मौके पर भेष पटेल, संजीव कुमार, नरेंद्र सक्सेना, प्रमोद कुमार, धर्मवीर आदि ने भी इनामी कुश्तियां कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें