फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मानसून की बारिश शुरू, नहीं बना पाए जलभराव से निजात दिलाने वाले नाले

विज्ञापन
स्टेशन रोड पंडित जी पैट्रोल पंप के पास अधूरे पड़े नाले में भरा मलबा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए कई महीने पहले 14 नालों का निर्माण शुरू कराया गया। 2.84 करोड़ रुपये से इन नालों का निर्माण 25 जून तक पूरा करना था। नाले बनने से बारिश में जलभराव न होता और लोगों को राहत मिलती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नाला निर्माण की समयसीमा पूरी हो गई। अब आधा जुलाई बीतने को है और मानसून की बारिश शुरू हो गई है। अब तक नाला निर्माण का काम करीब आधा ही हुआ है। ऐसे में शहर के लोग फिर से जलभराव की समस्या से जूझेंगे। पिछले दिनों हुई बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। सड़कों पर पानी भरा और इससे लोग परेशान रहें।
विज्ञापन

नाला - 01
लावेला से पनवड़िया तक 24 लाख से नाले का निर्माण किया जा रहा है। यहां नाले की दीवारें खड़ी कर दी गईं लेकिन स्लैब नहीं डाली गई। मलबा तक नहीं हटाया गया है। इससे लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

नाला - 2
छह सड़का से शिव मंदिर तक नाले का निर्माण करीब 40 लाख रुपये से कराया जा रहा है। यहां सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है। बारिश में लोग इससे फिसलकर गिर रहे हैं। स्लैब न पड़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नाला - 3
- गद्दी चौक से इंद्रा चौक तक करीब 44 लाख रुपये से नाले का निर्माण किया जा रहा है। स्लैब बिना डाले ही नाला छोड़ दिया गया है। सड़क पर मलबा पड़ा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। काम अधूरा है।

नाला - 4
- लोटनपुरा में नाला निर्माण के साथ ही एक पुलिया बनाई गई है। काम अभी भी अधूरा है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है।

नहीं शुरू हुआ काम
- मोहल्ला कटरा ब्रह्मपुर में रंगरेजान नाले पर आरसीसी स्लैब निर्माण व जाली डालने का कार्य 4,75,304 रुपये में होना है। यहां अभी तक काम ही शुरू नहीं हो सका है।

यहां भी चल रहे हैं निर्माण कार्य
वार्ड आठ कबूलपुरा में रहीस अहमद के मकान से सोत नदी की ओर आरसीसी ड्रेन व स्लैब डालने का कार्य में 19.38 लाख, मोहल्ला नेकपुर में मेन रोड मंदिर से एसपी ग्रामीण के आवास तक आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य 27 लाख, वार्ड 10 और सात में छह सड़का चौराहा से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर तक आरसीसी नाला निर्माण निर्माण कार्य में 30.35 लाख से कराया जा रहा है। सभी कार्य अधूरे हैं। करीब 50 फीसदी ही काम पूरा किया जा सका है। संवाद

क्या बोले लोग
नाले का काम अधूरा
- नाला बनाते समय सड़क खोद दी गई, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ। हल्की बारिश में ही पानी भर गया है। -आयुष गोयल

बारिश में हो रही दिक्कत
- बारिश में गली में कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को चलना मुश्किल हो गया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।-सलमान
-
नाला निर्माण का काम चल रहा है। अब तक करीब 60-70 प्रतिशत काम हो चुका है। बाकी काम जल्द पूरा करा देंगे। बारिश की वजह से काम में थोड़ी देरी हो रही है। - विनयमणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता नगर पालिका

स्टेशन रोड पंडित जी पैट्रोल पंप के पास अधूरे पड़े नाले में भरा मलबा। संवाद

स्टेशन रोड पंडित जी पैट्रोल पंप के पास अधूरे पड़े नाले में भरा मलबा। संवाद

स्टेशन रोड पंडित जी पैट्रोल पंप के पास अधूरे पड़े नाले में भरा मलबा। संवाद

स्टेशन रोड पंडित जी पैट्रोल पंप के पास अधूरे पड़े नाले में भरा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें