बंदरों द्वारा काट कर किया गया घायल इफजान। संवाद
बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर लगातार लोगों पर हमलाकर घायल कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत है। मुहल्ला एक निवासी इमरान ने बताया कि इन दिनों बंदरों की संख्या बढ़ गई है। कई लोगों को काटकर घायल कर दिया है। शुक्रवार की सुबह उनका बेटा इफजान घर के आंगन में खेल रहा था। तभी बंदरों का झुंड आ गया और उसे काट लिया। निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। संवाद