बदायूं। बिसौली क्षेत्र में राजस्व वसूली अभियान के तहत नायब तहसीलदार सर्जन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चार बड़े बकायेदारों की अचल संपत्तियों की कुर्की की गई। तहसील क्षेत्र के गांव निजरा निवासी शुगरपाल सिंह पर 8,36,541 रुपये, हिमाचली देवी पर 7,65,089 रुपये, ग्राम पैगा भीकमपुर के मोहर सिंह पर 4,11,297 रुपये और पुष्कर यादव पर 3,64,421 रुपये का राजस्व बकाया है। इनकी अचल संपत्तियों की कुुर्की की गई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि और भी बकायेदारों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई होगी। राजस्व वसूली में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद