फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल जीवन मिशन की टंकी में गिरा बंदर, दो दिन तक छटपटाता रहा, लोगों ने बचाई जान

Tue, 02 Jun 2026 10:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव पुसगवां में जल जीवन मिशन की टंकी में एक बंदर गिर गया। वह दो दिन तक टंकी में फंसा रहा। इसकी जानकारी होने पर पीपुल्स फॉर एनिमल्स के सदस्यों के सहयोग से पंप ऑपरेटर ने उसका रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
टंकी से बंदर को बाहर निकाला गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम पुसगवां में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में कई बंदर किसी तरह अंदर घुस गए थे। अधिकांश बंदर तो बाहर निकल आए, लेकिन बंदर टंकी के अंदर ही फंस गया। लगभग दो दिनों तक वह बंदर बाहर नहीं निकल पाया और उसकी जान पर खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन


जब टंकी के ऑपरेटर विजय शर्मा को इस स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने बंदर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने टंकी के अंदर सीढ़ी, बल्ली (लकड़ी) तथा रस्सी डाली, ताकि बंदर उनके सहारे बाहर आ सके, लेकिन बंदर की कमजोर स्थिति के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया।

ढाई घंटे में किया रेस्क्यू 
शाम को विजय शर्मा ने घर लौटकर अपने भाई प्रशांत शर्मा को पूरी घटना बताई। इस पर प्रशांत शर्मा ने बंदर को बचाने का संकल्प लिया और तत्काल पीपुल्स फॉर एनिमल्स, बदायूं से संपर्क किया। सूचना मिलते ही संस्था के विकेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सोमवार रात्रि लगभग नौ बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान देर रात 11:50 बजे तक चला। कड़ी मेहनत, सूझबूझ और टीमवर्क के साथ बंदर को सुरक्षित रूप से टंकी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें