बिल्सी। गांव दिधौनी में मंगलवार की दोपहर बंदर के कूदने के बाद एकाएक चारा मशीन चल गई। इस वजह से छात्र का हाथ मशीन में आ गया और उसकी अंगुली कट गई।
गांव निवासी धनवीर का पुत्र रोहित गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। रोहित और उसका बड़ा भाई दोपहर के समय घर में लगी चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। चारा कटने के बाद रोहित मशीन पर हाथ रखकर खड़ा था। तभी छत पर बैठा एक बंदर चारा मशीन पर कूदा इससे मशीन चल गई। इससे रोहित के हाथ की अंगुली कट गई। खून से लथपथ रोहित को परिवार के लोग नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। संवाद
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद