फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के कूदने से मकान का छज्जा गिरा, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। रविवार दोपहर जलालपुर गांव में एक बंदर के कूदने से मकान का छज्जा गिर गया, जिससे दबकर महिला समेत दो लोग घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामबेटी (60) रविवार दोपहर अपने घर के छज्जे के नीचे बैठी थीं। उसी समय पड़ोस के रामकिशोर (50) उनके पास आकर बैठ गए। परिवारवालों के मुताबिक उसी दौरान एक बड़ा बंदर उनके छज्जे पर कूद गया, इससे घर का छज्जा भरभराकर दोनों लोगों के ऊपर गिर गया। जो लोग नजदीक में खड़े थे वह कूदकर दूर जा गिरे। इससे वो बाल-बाल बच गए लेकिन रामबेटी और रामकिशोर इसकी चपेट में आ गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामबेटी के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। हादसे के बाद परिवार वाले उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें