फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में 10 लोगों को घायल किया

Sun, 19 Apr 2015 08:20 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। कई बंदर लोगों पर हमला करने लगे हैं। एक बंदर ने दो दिन में करीब दस लोगों को काट कर घायल कर दिया है। बंदर ने ज्यादातर महिलाओं और बच्चों को शिकार बनाया है। बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। दिन निकलते ही इलाके में बंदरों की धमा-चौकड़ी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

आवास विकास का बी ब्लाक इन दिनों हमलावर बंदरों की शरण स्थली बन गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को मौका मिलते ही बंदर काट लेते हैं। इनमें एक बंदर का इलाके में आतंक है। बी ब्लाक की भूपरानी (35), सुनीता (50), राकेश (60), सुनीता देवी (50), उपासना (18), मोहित (10), वंश (10), प्रियांशु (10) समेत दस लोगों का बंदर शिकार बना चुके हैं। यहां के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें