फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइबर ठगी के शिकार लोगों के वापस कराए रुपये

विज्ञापन
साइबर ठगी के रुपये वापस कराते एसएसपी डॉ.बृर्जेश कुमार सिंह। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के 55 हजार रुपये पुलिस ने बुधवार को वापस करवाया। यह लोग सहसवान और ककराला के रहने वाले हैं। इन लोगों से 1.15 लाख रुपये की ठगी हुई थी।
विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरा निवासी शाहिद अली ने बताया कि उनके साथ 84,680 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। उसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाने में कराई थी। इसी के साथ ही अलापुर थानाक्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी मोहम्मद असलम खान के साथ भी 30,241 रुपये की साइबर ठगी की गई।
दोनों की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने खातों पर होल्ड करवा दिया था। बुधवार को शाहिद के खाते में 25 हजार तो असलम खान के खाते में 30,241 रुपये वापस कराए गए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह व साइबर थाना प्रभारी विनोद वर्धन ने दोनों के खाते में रुपये वापस कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर इत्यादि साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में 1930 पर फोन करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें