फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में एक हजार लेकर कराई डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली के मामले नहीं रुक रहे हैं। एक स्टाफ नर्स ने गर्भवती महिला के परिवार वालों से दो हजार रुपये मांगे। जब उन्होंने एक हजार दिए तो उसकी डिलीवरी कराई गई। आप कार्यकर्ताओं ने डीएम से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

उझानी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भरकुईया निवासी महतोश कुमार 25 नवंबर को पत्नी पूनम को महिला अस्पताल लेकर आए थे। परिवार वालों का आरोप है कि जब वह उसे लेकर महिला अस्पताल पहुंचे तो किसी कर्मचारी ने उसे भर्ती नहीं किया। काफी कहने के बाद एक स्टाफ नर्स आई। उसने बताया कि दो हजार रुपये जमा करो तो इसकी नार्मल डिलीवरी हो जाएगी। नहीं तो ये गर्भवती महिला ऐसे ही तड़पती रहेगी। परिवार वालों ने स्टाफ नर्स को एक हजार रुपये दिए। फिर शाम को उसकी नार्मल डिलीवरी करा दी गई।
शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ और सीएमएस से शिकायत की गई थी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल में आज भी लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सतेंद्र यादव, निरवेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, यशवीर सिंह, शिवम सक्सेना, रिंकू सिंह और मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें