उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़खानी हो गई। किशोरी के भाई का आरोप है कि उसका एक शादीशुदा युवक उसके घर में घुस आया। उसने उसकी 16 वर्षीय बहन के साथ छेड़खानी कर दी। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिवार वालों ने किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उन्हाेंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। उसकी जांच कराई जा रही है। संवाद