फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमओआईसी ने झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज के गांव बखतपुर निवासी विशाल ने अपनी पत्नी अंजलि को प्रसव पीड़ा होने पर नर्स प्रियंका सक्सेना के घर में संचालित नर्सिंगहोम पर चार अगस्त को भर्ती कराया था। नर्स की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो गई। मामले की जांच को जिला नोडल अपंजीकृत चिकित्सा डाॅ. मोहन झा ने प्रियंका सक्सेना के घर संचालित डिलीवरी सेंटर पर पहुंचे, वहां उन्होंने दो तखत मौजूद पाए, उनके पास कोई भी डिलीवरी एवं नर्सिंग सेंटर का कोई भी प्रमाण पत्र मौजूद नहीं था। आस-पास के लोगों से भी बातचीत करने पर पता लगा कि यहां पर डिलीवरी सेंटर काफी समय से संचालित हो रहा है। सीएमओ के निर्देश पर एमओआईसी डॉ. रिधेश भसीन ने नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें