बिल्सी के गांव अंबियापुर की गली में भरा पानी। संवाद
बिल्सी। गांव अंबियापुर में मुख्य सड़क से मौर्य-कश्यप बस्ती को जाने वाली गली में लंबे समय से जलभराव हैं। कभी-कभी तो जलभराव इतना हो जाता है कि घरों में भर जाता है। इसके अलावा गंदगी और जलभराव के कारण यहां संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा रहता है। अंकुर, रोहित सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लाॅक के अधिकारियों को अवगत कराया है। फिर भी किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे ग्रामीणों रोष है। उन्होंने डीएम से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। संवाद