फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मतदान से 90 मिनट पहले होगी माॅकपोल, सात सेकंड के लिए दिखाई देगी पर्ची

विज्ञापन
डायट ​स्थित ऑडिटोरियम में कर्मचारियाें को प्र​शिक्षण देते सीडीओ केशव कुमार।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया। इसमें कहा कि माॅकपोल वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले प्रारंभ किया जाएगा। मतदाता द्वारा ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे वाले नीले बटन को दबाने पर वीवीपैट मशीन पर उम्मीदवार के विवरण जैसे नाम, बैलेट यूनिट पर उसकी क्रम संख्या व उसका चुनाव चिह्न पर्ची सात सेकंड के लिए स्क्रीन के अंदर प्रदर्शित रहेगी। उसके बाद पर्ची स्वतः कटकर ड्रॉप बॉक्स में सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

डायट में स्थित ऑडिटोरियम सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र व आयोग द्वारा दिए गए विकल्पों में से मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची से मिलानकर उसकी पहचान की जाएगी। मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य विकल्पों की सूची बूथ के बाहर चस्पा की जाए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि बूथ के अंदर किसी भी तरह के कपड़े जैसे, शॉल, टोपी इत्यादि जिसपर राजनीतिक दल का नाम, प्रतीक या स्लोगन लिखा हुआ हो। वह पूरी तरह से वर्जित है, लेकिन पोलिंग एजेंट अपने प्रत्याशी के नाम का बैज लगा सकते हैं। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि मतदान समाप्ति के नियत समय तक जितने भी मतदाता मतदान केंद्र के परिसर के अंदर आकर कतार में खड़े हों। उन सबका मतदान नियत समय के बाद तक कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें