फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उघैती में लगी मोबाइल कोर्ट, आठ मामले निपटे

विज्ञापन
उघैती में हुए मोबाइल कोर्ट में वादो की सुनवाई करते न्यायाधीश अर्जित वर्मा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। शनिवार को ग्राम न्यायालय बिल्सी की ओर से क्षेत्र के गांव उघैती के पंचायत भवन पर सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजित किया गया। न्यायाधीश अर्जित वर्मा ने आठ वादों की सुनवाई की। अधिकांश मामलों में पक्षकारों ने आपसी समझौते से विवाद सुलझा लिया। कुछ मामलों में आरोपियों ने आरोप स्वीकार कर लिए और न्यायालय ने त्वरित निर्णय दिए। न्यायाधीश ने बताया कि ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के तहत चल रही यह पहल ग्रामीण न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में सहायक है। इस मौके पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र निगम, सलीम, हरकेश यादव और योगेश्वर प्रसाद शर्मा हर्षित, गौरव कुमार, शमसुद्दीन, अजिताभ भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें