रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ एमएलसी वागीश पाठक।स्रोत-स्वयं
बदायूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एमएलसी वागीश पाठक ने मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उनकी मुलाकात के बाद में सियासी हलचल पैदा हो गई है क्योंकि भाजपा की ओर से अब तब बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी की घाेषणा नहीं की गई है। हालांकि वागीश पाठक टिकट को लेकर अभी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा। वह सभी को मान्य होगा। संवाद
टिकट पर बोलीं संघ मित्रा, नेतृत्व का फैसला होगा मान्य
बदायूं। सांसद संघ मित्रा मौर्य ने उम्मीदवारी के सवाल पर बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नेतृत्व जिसे तय करेगा, उसे ही हम मानेंगे। हम भाजपा परिवार के सदस्य हैं और हमारे लिए नेतृत्व का फैसला ही मान्य होगा। संवाद