होली को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थो में मिलावट खोरी कर कालाबाजारी करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी निरंतर छापामारी कर नमूने प्राप्त करें और जांच के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाए। सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक की अध्यक्षा करते हुए डीएम शंभूनाथ ने आदेशित किया।
डीएम ने विभिन्न बैंकों की कार्य प्रणाली पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल को निर्देशित किया कि भूमिगत विद्युत लाइन डालने के लिए जितनी खुदाई की जाए उस को उसी दिन दुरुस्त भी कराया जाए। डेन केवल नेटवर्क्र द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूलने और प्राप्ति रसीद न देने की शिकायत पर मनोरंजन कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए के धनराशि प्राप्ति के बाद रसीद दिलवाई जाए और उपभोक्ता द्वारा चैनल देखने के आधार पर राशि वसूल की जाए।
बैठक में एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।