फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पणी के खिलाफ विधायक रजा ने की भूख हड़ताल

Mon, 21 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अनशन स्थल पर रजा ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसी कारण विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान है। अगर कुछ सिरफिरे लोग सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं तो इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी ने पैंगबर मोहम्मद साहब के बारे में जो अपशब्द कहे इससे मुल्क के मुसलमानों में जबर्दस्त आक्रोश है। ऐसे लोगों के खिलाफ धार्मिक सुरक्षा कानून बिल लाना चाहिए। इस मौके पर वजीरगंज चेयरमैन मोहम्मद उमर कुरैशी, सहसवान के चेयरमैन नूरुद्दीन, अलापुर चेयरमैन शकीलुद्दीन, वार्ड मेंबर ग्रीश शुक्ला, पूर्व चेयरमैन रोशन युसुफ, सलीम अहमद, दिलशाद अहमद कादरी, ज्ञानी अजीत सिंह, हरमेश सिंह, राजीव मैसी, विजय मैसी, डॉॅ. अक्षत अशेष, राशिद मियां, डॉ. सौरभ शंखधार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में शहबाजपुर, टिकटगंज, नई सराय, नहार खां, सराय, अल्फा खां सराय, मथुरिया चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, छह सड़का, कबूलपुरा आदि इलाकों में कमलेश तिवारी के पुतले फूंके गए। मोहल्ला नाहरखां सराय में मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर तिवारी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस मौके पर फैजान अंसारी, शादाब कादरी, शोएब खां, तारिक हुसैन, अतीक कादरी, शहबाज, शाबेज, सलमान, आलम, समीर, जीशान तालिब, आतिफ, शारिक, आमिर, निहाल आदि मौजूद रहे।

बिल्सी में पुतला फूंका
बिल्सी।  मोहल्ला संख्या आठ स्थित मुख्य चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग  एकत्रित हुए। उन्होंने कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। युवा नेता शाहनवाज अल्वी ने कहा कि कमलेश तिवारी ने हमारे रसूल के खिलाफ जो भद्दी टिप्पणी की है, उसे देखते हुए हम लोग केंद्र सरकार एवं राष्ट्रपति से मांग करते है कि उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में  इमरान सिद्दीकी, नाजिम अल्वी, मौसिम कुरैशी, तौहीद. बब्लू  अव्वासी, कादिर सैफी, अरबाज अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें