भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बदायूं, बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक करके उन्हें पार्टी को 265 से अधिक सीटों तक पहुंचाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी कम से कम एक बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने का काम करेगी।
बदायूं के कृष्णा लॉज में बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों के साथ हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में 51 फीसदी वोट को भाजपा के पक्ष में डलवाने का गणित समझाया गया। इस दौरान पार्टी मुखिया ने बूथ अध्यक्षों को प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों, वोटरों के रुझान और पार्टी के कार्यक्रमों के बारे भी जानकारी ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, रामसेवक पटेल, महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी जयपाल व्यस्त, पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत, महाराज सिंह, जितेंद्र सक्सेना, वागीश पाठक, अवनीश सिंह पप्पू भैया, दयासिंधु शंखधार, सुधीर श्रीवास्तव, चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपमाला गोयल, शैलेष पाठक मौजूद रहे।
भाषण कम संवाद पर दिया जोर
उझानी। भगवान दास पैलेस में केशव प्रसाद मौर्य की क्लॉस दोपहर में शुरू हुई, जहां उन्होंने भाषण कम सीधा संवाद ज्यादा किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं से उज्जवला गैस योजना और मुद्रा लोन योजना की पड़ताल को कहा। यहां आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत, बृज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा और जितेंद्र सक्सेना भी पहुंचे। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, उमेश राठौर, अनूप सिंह, सत्यवीर सिंह, महाराज सिंह, राजेश्वर पटेल, विवेक राठी, अमित प्रताप सिंह, सीमा शाक्य आदि ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।