बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज का लापता छात्र दिल्ली में मिल गया है। छात्र के सकुशल मिलने से परिजनों के साथ सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी छात्र योगेश पुत्र महावीर बदायूं मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह अपनी मां के साथ यहां नौसेरा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा।
मां ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से संपर्क किया। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता लगा कि वह दिल्ली में है। परिवार वालों से उसकी मोबाइल फोन पर बात भी हुई। परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को उसके मिलने की जानकारी दी है।