फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंक मैनेजर के साथ दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल की वारदात

Sun, 12 Mar 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

 इंडो बैंक के मैनेजर सुबोध रविवार सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। निजामपुर गांव के नजदीक लुटेरों ने उनसे नकदी और जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में निजामपुर गांव के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से लूट कर ली। बैंक मैनेजर अपनी पत्नी बच्चों के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। निजामपुर गांव के नजदीक बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल उनसे नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदिरा चौक के नजदीक इंडो बैंक के मैनेजर सुबोध रविवार सुबह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर कादरचौक क्षेत्र के गांव में अपने बहनोई के घर जा रहे थे। निजामपुर गांव के नजदीक बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये, दो मोबाइल लूटकर ले गए। 

बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें