फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिन दहाड़े  दंपति से की लूटपाट

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिन-दहाड़े बाइक सवार दंपति को घेर कर लूट लिया। दंपति से नगदी, जेवर और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश भाग गए। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के गांव गोदी नगला निवासी कुंवरचंद्र अपनी पत्नी पूनम के साथ मंगलवार को बिसौली गए थे। दंपति बाइक से शाम को वहां से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव स्वरूपपुर के पास काले रंग की पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद कुंवरचंद्र को रोक लिया। तमंचों के बल पर कुंवरचंद्र से 14 सौ रुपये नगदी मोबाइल और उसकी पत्नी से जेवर लूट लिए। थाने पहुंच कर कुंवरचंद्र ने खबर पुलिस को दी। हलका इंचार्ज ने मौका मुआयना किया। इससे पहले बदमाश भाग चुके थे। कुंवरचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ अवनीश कुमार यादा का कहना है कि उनके पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
वेटनरी मेडिकल से हजारों की चोरी
बदायूं। मुजरिया थाने के कोल्हाई के पास स्थित नेत्रपाल सिंह सैलानी के वेटनटी मे मेडिकल के ताले तोड़कर चोरों ने सोमवार रात हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। नेत्रपाल सैलानी पशुओं की दवा बेचते हें। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें