विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए गुलाब देवी ने कहा कि यूपीए शासन में गरीबों और मध्यम वर्ग पर 27 से 30 प्रतिशत तक करों का बोझ था, जबकि आज मोदी सरकार ने आम आदमी को राहत देने का काम किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बौखलाया हुआ है।
कहा- राहुल गांधी कर रहे बचकानी हरकत
एक सवाल के जवाब में मंत्री गुलाब देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बचकानी हरकते करने से बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा राहुल गांधी का दिमाग सही से काम नहीं कर रहा है शायद इसीलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। आजम खान की रिहाई पर सपा नेता अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कोर्ट सर्वोच्च है। जातिगत सम्मेलनों पर रोक के बारे में कहा कि इन सम्मेलनों से समाज में आपसी हीनता द्वेष की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के मुद़्दे पर पूरे देश में सभी राज्य सरकारों ने अपनी सहमति प्रदान की है। इसके बाद इसे लागू किया गया है।