फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पॉलिटेक्निक चलो अभियान की मंत्री आशीष पटेल ने की समीक्षा

विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने प्रवक्ता प्रदीप कुमार को सम्मानित किया। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री आशीष पटेल बदायूं सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026’ की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद के राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं, अलापुर, सहसवान की संयुक्त प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। साथ ही संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एसके आजाद ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अब तक जिले के 145 विद्यालयों और 76 गांवों/ब्लॉकों में अभियान चलाया जा चुका है। इसमें 7783 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें से करीब 2000 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद लखनऊ की वेबसाइट के माध्यम से 30 अप्रैल तक अधिकाधिक छात्रों का पंजीकरण कराया जाए। बैठक के दौरान मंत्री ने युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए अभियान को और तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग के प्रवक्ता प्रदीप कुमार को उनकी खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025-26 के 105 किग्रा वर्ग में कुल 780 किलोग्राम वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया थाा। मंत्री ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आजाद, विभागाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रवक्ता रितुराज सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें