फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से लाखों का सामान चोरी

Thu, 28 May 2015 07:39 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सप्ताह पटियाली सराय मोहल्ले में एक घर से लाखों रुपये की चोरी के बाद अब कल्यान नगर में चोरों ने शिक्षक के घर से नगदी-जेवर समेत पांच लाख रुपये का माल साफ कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कल्यान नगर की गली नंबर एक में रहने वाले होरम सिंह शिक्षक हैं। वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार की रात किसी तरह से चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने इत्मिनान से घर खंगाला। यहां से चोर सेफ में रखे 18 तोला सोने के जेवर और 80 हजार रुपये की नगदी समेत जरूरी सामान, कपड़े आदि चोर ले गए। गुरुवार को जब होरमवीर घर पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें