उघैती के गांव खंडवा में नीम के पेड़ से दूध निकलने की सूचना पर लगी भीड़। संवाद
उघैती। गांव खंडवा में सूखे नीम के पेड़ से लोगों ने दूध जैसी सफेद बूंदें जमीन पर गिरतीं देखीं। सूचना फैली तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में चमत्कार होने का शोर मच गया।
कोई नीम के पेड़ पर जाहरवीर बाबा का चमत्कार बताने लगा तो कोई खाटू श्याम बाबा का। कुछ लोगों ने जाहरवीर बाबा की झड़ी भी लगा दी। इसके बाद भीड़ जुटे लगी। मामला शुक्रवार को शुरू हुआ था, लेकिन रविवार को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर जब प्रचार-प्रसार हुआ तो आसपास के लोग भी पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने पंडाल लगाकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया है। क्षेत्र के लोग पेड़ की पूजा करने में जुट गए हैं। संवाद