आसाफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में झील के पास कब्रिस्तान में एक 50 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है।
थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव के प्रधान ने शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव का शिनाख्त कराए जाने के प्रयास जारी हैं।