फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर वासियों के लिए नासूर बना एमएफ हाईवे

Tue, 21 Jan 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विपिन गुप्ता। - फोटो : rspura
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नवादा से लेकर पुरानी चुंगी होकर पुलिस लाइंस चौराहे तक आने वाला एमएफ हाईवे लोगों के लिए नासूर बन गया है। हाल यह है कि पांच मिनट का सफर आधे घंटे में तय हो रहा है। सोमवार की सुबह भी यहां भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में नवादा की तरफ से पुलिस लाइंस चौराहे आते समय करीब तीन-चार किलोमीटर का मुरादाबाद-फुर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे का हिस्सा लोगों के लिए अब परेशानी का सबब बन गया है। बरेली की तरफ से आने वाले भारी वाहन नवादा, पुरानी चुंगी और पुलिस लाइंस चौराहे से फर्रुखाबाद की ओर जाते हैं। वहीं, बरेली जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा कासगंज और बरेली से आने वाली प्राइवेट एवं रोडवेज बसें भी बाइपास की बजाय पुरानी चुंगी से होते हुए ही शहर के अंदर आती हैं। बड़े वाहनों के फर्रुखाबाद जाने व शहर में आने के लिए यही एक मात्र रास्ता है। एक अनुमान के तहत 15 से 20 हजार वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके चलते जाम की समस्या हर समय बनी रहती थी।

महज सात मीटर की सड़क और दोनों तरफ अतिक्रमण
हाईवे के नाम पर यहां महज सात मीटर की सड़क है। सड़क के दोनों ओर इस कदर अतिक्रमण है कि पैदल नहीं चल सकते। हाईवे होने व शहर से बरेली जाने के लिए एकमात्र रास्ता होने के कारण यहां दिन रात वाहन चलते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई बढ़े और अतिक्रमण हटे तब ही समाधान संभव है। अतिक्रमण का हाल यह है कि कोई दुकान ऐसी नहीं जिसके आगे अतिक्रमण न हो। पिछले पांच महीने में यहां तीन बार अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला। लेकिन एक दिन ही अभियान चलकर ठहर जाता है। इस कारण अतिक्रमण नहीं हट पाता।
विज्ञापन



शासन में जाकर अटक गया रिंग रोड का प्रस्ताव
जाम की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने करीब पांच माह पहले सितंबर 2023 में रिंग रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें 18.5 किमी लंबा रिंग रोड बनना था। इसकी करीब 450 करोड़ की लागत बताई जा रही है। यह रिंग रोड बरेली रोड से दातागंज मार्ग से ककराला, उसावां रोड होते हुए शेखूपुर और वहां से बरेली-मथुरा हाईवे पर निकलेगा। इससे बरेली एवं कासगंज आने-जाने के लिए वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी, लेकिन फिलहाल इसकी फाइल शासन में ही अटकी हुई है।
-शहर के बीच से ही भारी वाहनों का आवागमन रहता है। यहां सड़क चौड़ी हो और अतिक्रमण हटे तो जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - विपिन गुप्ता, शहरवासी
-शहर में जाम की समस्या पुरानी हो चुकी है। पांच मिनट का सफर 20 मिनट में तय करना पड़ता है। नवादा से शहर के अंदर आने के लिए जाम से जूझना पड़ता है। इसके लिए अब तक प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाया गया है। सड़क चौड़ी हो या फिर रिंग रोड बने तो जाम से राहत मिल सकेगी। - अजय, दुकानदार







मुरादाबाद-फुर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के लिए चार महीने पहले प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत शहर के अंदर से गुजर रही हाईवे की सड़क को सात से दस मीटर चौड़ा करना है। लेकिन शासन से अभी स्वीकृति नहीं मिली है। - देवपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी


रिंग रोड के लिए शासन में लगातार पैरवी की जा रही है। इस संबंध में पत्राचार भी किया है। कोशिश रहेगी कि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पास कराया जाए। - महेश चंद्र गुप्ता, विधायक व पूर्व मंत्री

विपिन गुप्ता।- फोटो : rspura

विपिन गुप्ता।- फोटो : rspura

विपिन गुप्ता।- फोटो : rspura

विपिन गुप्ता।- फोटो : rspura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें