फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों के हौसलों को मिली उड़ान, मेडल पाकर खिले चेहरे

Fri, 14 Jul 2017 10:35 PM IST
बिसौली (बदायूं)।
विज्ञापन
Mercury's fame gets flying, medal faces face - फोटो : Mercury's fame gets flying, medal faces face
विज्ञापन
अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार को मदनलाल इंटर कॉलेज में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में देश के भावी बच्चों को हौसलों की उड़ान मिली। एक ओर जहां उनके जीवन की दिशा तय करने का मागदर्शन मिला तो वहीं दूसरी ओर उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कई इंटरमीडिएट कॉलेजों के 60 फीसदी और अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अमर उजाला से मिले सम्मान को पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एसडीएम मोहम्मद अवैश, विशिष्ट अतिथि सीओ निर्मल कुमार बिष्ट, चेयरमैन अबरार अहमद तथा मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गनेश चंद्र गोयल ने की। मुख्य अतिथि मोहम्मद अवैश ने विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनने और डटकर तैयारी करने के टिप्स दिए। विशिष्ट अतिथि सीओ निर्मल सिंह ने कहा कि जीवन में सफल होने का कोई शार्टकट नहीं होता है। कठिन परिश्रम, सही दिशा और लगन ही हमें मंजिल तक पहुंचाती है।  चेयरमैन अबरार अहमद तथा प्रधानाचार्य गोयल ने भी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम में दूर दराज क्षेत्रों से आए करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लकी ड्रॉ निकालकर पहले तीन छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देने के लिए चुना गया। छात्रा चिंकी वार्ष्णेय को 15 हजार, कंचन को 10 हजार तथा हृदेश कुमार को पांच हजार की स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर टीडी सक्सेना, प्रोफेसर आलोक गहलोत, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. नमित गुप्ता, प्रोफेसर मोहम्मद असलम के अलावा टीएमयू से आरके चौहान, आलोक गहलोत, मौसम सिन्हा, केके झा, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रमाण पत्र और मेडल पाकर झूम उठे मेधावी      
बिसौली। कॉलेज में जुटे मेधावी अमर उजाला फाउंडेशन और टीएमयू की ओर से संयुक्त रूप से वितरित प्रमाण पत्र और मेडल पाकर खुशी से झूम उठे। भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का समय भले ही सुबह 11 बजे रखा गया था, पर उत्साह से लवरेज विद्यार्थी सुबह नौ बजे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें