फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 16 दिन बाद 40 डिग्री से कम रहा पारा

Mon, 19 Jun 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जून की शुरुआत से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही थी। हालांकि रविवार को दिन में कई बार बादल छाए। इससे मौसम में बदलाव आ गया। 16 दिनों के बाद में जिले का अधिकतम पारा गिरकर 38.6 तक पहुंच गया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में एक व दो जून को अधिकतम पारा 39 डिग्री के करीब था। तीन जून से तापमान बढ़कर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। उसके बाद में गर्मी रोजाना बढ़ती गई। हालात ये हो गई थी 13 जून को अधिकतम तापमान बढ़कर 46 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया था।
हालांकि दो दिन से मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है और अधिकतम पारा कम हो रहा है। वहीं रविवार को दिन में कई बार बादल छाए रहे। जिस कारण सूर्य की सीधी किरणें लोगों के ऊपर नहीं पड़ रही। ऐसे में लोगों को दिन में धूप से निजात मिली। इससे तापमान पर भी असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 16 दिन के बाद में जिले के अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। यहां तक की जून में पहली बार अधिकतम पारा 38.6 डिग्री पहुंचा है। आने वाले एक से दो दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें