फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पांच गैरहाजिर

Mon, 19 Jun 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई गई। इसमें 117 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी/सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सभी अभ्यर्थियों की तलाशी और चेकिंग बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

बरेली में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से 122 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। ऐसे में रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश को लेकर परीक्षा का आयोजन किया गया, लेकिन 122 में से 117 छात्र-छात्राओं परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद में परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। वहीं, नोडल अधिकारी/ सीडीओ केशव कुमार ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षक किया गया। केंद्र व्यवस्थापक सीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई भी अनुचित साधन का उपयोग करते नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि डिप्टी कलक्ट्रेट विनीत कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट और खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुल्का तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें