फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार मर्चेंट नेवी के जवान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
इंद्रपाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव पसई निवासी इंद्रपाल (25) मर्चेंट नेवी में जवान थे। वह शनिवार रात बिसौली के गांव सिचौली में आयोजित बहन के देवर की शादी में गए थे। उनके साथ गांव का ही अंकज यादव (21) व भतीजा हिमांशु यादव (20) था। तीनों एक बाइक से रविवार दोपहर करीब 12 बजे शादी समारोह से लौट रहे थे।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सोई के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पीछे से आ रहे परिवार के अन्य लोग तीनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां नेवी के जवान इंद्रपाल की मौत हो गई। अंकज व हिमांशु का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को पुणे लौटना था, तय हो चुकी थी शादी
इंद्रपाल मर्चेंट नेवी में पुणे में तैनात थे। एक साल पहले ही 24 मार्च को उनकी तैनाती हुई थी। तीन भाइयों में वह बीच का था। वह 15 दिन की छुट्टी लेकर आया था, लेकिन देश में चल रहे पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए उसकी छुट्टी निरस्त होने संदेश आ गया था। इस वजह से रविवार को उसे पुणे लौटना था। इंद्रपाल की शादी तय हो गई थी, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें