फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बॉलीवॉल टूर्नामेंट में म्याऊं की टीम जीती

विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते दीपक चौहान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। रंजना अस्पताल के सामने मैदान पर बॉलीवॉल टूर्नामेंट हुआ। इसमें बिल्सी की चार टीमों- खण्डुआ, उझानी, नगला दंपत और म्यांऊ, संभल की दो, शाहबाद, रंपुरिया की एक-एक समेत कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

नाकआउट लीग मैच गौतम क्लब बिल्सी, संभल, चीता क्लब बिल्सी, जिम-2 बिल्सी, शाहबाद, बिल्सी एवेन्जर, म्याऊं, दम्पत नगला टीमों ने जीतें और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद गौतम क्लब बिल्सी, म्यांऊ, शाहबाद और संभल की टीमों ने जबरदस्त उठापटक के बाद जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच रविवार की सुबह 11 बजे से शुरू होकर सोमवार रात तीन बजे तक खेले गए। इसमें फाइनल मैच म्याऊं और संभल की टीमों के बीच हुआ, जिसमें म्याऊं ने तीन सेट में दो सेट जीतकर विनर ट्रॉफी अपने नाम की। बाद में विजेता रही म्याऊं की टीम को साढ़े सात हजार रुपये और मेडल एवं उपविजेता रही संभल की टीम को साढ़े तीन हजार रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विक्रम सागर, हिमांशु गुप्ता, इकरार अहमद, मयंक जैन, वीरेश कुमार सिंह, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, नूरे आलम आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें